चुनावी ड्यूटी में बड़ी लापरवाही: कांगड़ा में प्रचार करने के आरोप में पोलिंग ऑफिसर सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आदेश वायरल

चुनावी ड्यूटी में बड़ी लापरवाही: कांगड़ा में प्रचार करने के आरोप में पोलिंग ऑफिसर सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आदेश वायरल

Polling Officer Suspended in Kangra on Charges

Major Negligence in Election Duty

फतेहपुर (कांगड़ा)। Major Negligence in Election Duty, हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान कई तरह के लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। फतेहपुर की पंचायत बगड़ोली में चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक पोलिंग ऑफिसर ड्यूटी से गायब होकर चुनाव प्रचार कर रहा था। शिकायत मिलते ही उसे सस्पेंड कर दिया गया है। इसका सस्पेंशन ऑर्डर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

वायरल सस्पेंशन ऑर्डर अनुसार स्थाना पटवारी सर्कल में कार्यरत पटवारी सुनील कुमार की ड्यूटी पंचायत बगड़ोली में बतौर पोलिंग ऑफिसर लगी थी, जो बीती रात ड्यूटी स्थल से नदारद रहा। इसी दौरान उस पर अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने का आरोप लगा था।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया एक्शन

इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा की ओर से उक्त पोलिंग ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया है। 

पोलिंग अफसर बोला, तबीयत खराब होने पर गया था घर

वहीं इस पर जब सस्पेंड किए गए पोलिंग ऑफिसर कम पटवारी सुनील कुमार से वीरवार शाम फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि बीती शाम उनकी सेहत खराब हुई थी। जिसके चलते वह टीम को बताकर ही घर आए थे। वहीं एक निजी अस्पताल में फर्स्ट एड लेने के बाद घर पहुंचे थे। 

सुबह 6 बजे बूथ पर पहुंचकर ढाई बजे तक करवाई पोलिंग

उन्होंने बताया कि वह सुबह करीब 6 बजे ड्यूटी स्थल पर पहुंच गए थे। उसके बाद करीब ढाई बजे तक पोलिंग करवाई गई। बताया उन्हें पोलिंग स्टेशन से करीब ढाई बजे रिलीव किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार करने का आरोप निराधार है।