यूपी पुलिस परीक्षा विवाद: 'पंडित' शब्द पर मचा सियासी घमासान; विपक्ष का सीएम पर तीखा हमला

यूपी पुलिस परीक्षा विवाद: 'पंडित' शब्द पर मचा सियासी घमासान; विपक्ष का सीएम पर तीखा हमला

gd6664co_up-cm_625x300_14_March_26

Political Uproar Over the Word 'Pandit

लखनऊ: Political Uproar Over the Word 'Pandit, यूपी में शनिवार से शुरू हुए दारोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है. इस परीक्षा में पूछे गए एक सवाल- अवसर के अनुसार बदलने वाला कौन-? के जवाबों के विकल्प में पंडित शब्द का दिया गया था. इसे पंडित समुदाय की भावनाएं आहत हुई. बीजेपी के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र, कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी सहित कई नेताओं ने इस प्रश्न पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है. अब यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की इस पूरे बवाल पर प्रतिक्रिया सामने आई है. सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखे एक पोस्ट में ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस सवाल पर हमें कड़ी आपत्ति है. सरकार ने गंभीरता से मामले पर संज्ञान लिया है. 

यूपी डिप्टी सीएम बोले- जांच के निर्देश दिए गए, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिखा- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न को लेकर जो विकल्प दिए गए उन पर हमें कड़ी आपत्ति है. सरकार ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है. किसी भी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचती है तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों को कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए. 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आगे लिखा- इस पूरे मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं. संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उत्तर प्रदेश सरकार सभी समाजों के सम्मान, समानता और संवेदनशीलता के सिद्धांत पर काम करती है. प्रदेश के हर नागरिक की गरिमा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

कांग्रेस प्रवक्ता ने सीएम योगी पर लगाया जातिवाद का आरोप

दूसरी ओर कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने इस मामले को पंडित को अवसरवादी बताने से जोड़ते हुए सीएम योगी पर जातिवादी मानसिकता से ग्रसित होने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता अंशू अवस्थी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जातिवादी मानसिकता से ग्रसित होकर ब्राह्मणों से नफरत कर निशाना बना रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि मुख्यमंत्री जी आपको ब्राह्मण समाज से इतनी नफरत क्यों है?

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि सनातन धर्म के शीर्ष संत शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी को मुख्यमंत्री ने अपमानित किया, उनके बटुक शिष्यों को पिटवाया, शिखा खींचकर घसीटा गया, उसके बाद घूसखोर पंडित पिक्चर बनती है और अब प्रतियोगी परीक्षा में पंडित को अवसरवादी बताया गया, यह बीजेपी योगी आदित्यनाथ सरकार का ब्राह्मण से घृणा करने वाला नफरत भरा चेहरा है.