Political activity intensifies on Ambala Lok Sabha seat

Haryana: अंबाला लोकसभा सीट पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज, आरक्षित सीट पर पार्टियों का महिला प्रत्याशियों को लेकर हो रहा विश्लेषण 

Political activity intensifies on Ambala Lok Sabha seat

Political activity intensifies on Ambala Lok Sabha seat

Political activity intensifies on Ambala Lok Sabha seat- पंचकूला (आदित्य शर्मा )। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही अंबाला लोकसभा (आरक्षित) सीट पर शनिवार को राजनीतिक पार्टियों में अंदर ही अंदर प्रत्याशियों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस सीट पर अंबाला, पंचकूला, और यमुनानगर के नौ विधानसभा क्षेत्र अंबाला कैंट, अंबाला शहर, मुलाना (आरक्षित), नारायणगढ़, पंचकूला, कालका, यमुनानगर, सढौरा (आरक्षित) व जगाधरी शामिल हैं।

पार्टियों द्वारा महिला प्रत्याशियों के नामों का विश्लेषण किया जा रहा है। भाजपा ने अंबाला सीट से पहली बार महिला प्रत्याशियों को भी चुनावी रण में उतारा है। बता दें कि बंतो कटारिया के पति स्वर्गीय रतनलाल कटारिया अंबाला से तीन बार सांसद रह चुके थे। मई 2023 में उनका निधन हो गया था और यह सीट खाली हो गई थी। बंतो कटारिया पहली बार चुनाव लड़ रही हैं लेकिन उनके पास राजनीति का करीब 44 साल का अनुभव है।

उन्होंने 2014 और 2015 में अंबाला सीट पर भाजपा के रतन लाल कटारिया का खूब साथ दिया और उन्होंने जीत हासिल की थी। कांग्रेस, जजपा और आप पार्टियों द्वारा अंबाला सीट पर टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए फिलहाल नाम फाइनल किया जा रहा है। कांग्रेस जहां अब तक दो नामों पर मंथन कर रही है वहीं इंडियन नेशनल लोकदल को 11 आवेदन मिल चुके हैं और कुरुक्षेत्र में प्रकाश भारती की अगुवाई वाली कमेटी ने कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंप दी है।

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष पंचकूला शहरी मनोज अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा टिकट पर अंबाला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए जिन 11 प्रत्याशियों ने आवेदन किया है उनमें मनीष छाछिया पंचकूला, एडवोकेट विक्की माछल अंबाला, विकास कुमार कालका, चंद्रकांता रायपुररानी, रमेश कुमार जगाधरी, नरेंद्र सिंह, सुषमा देवी मुलाना, इकबाल बाजवा तथा अनुराधा बाजवा साढोरा, गुरजीत सिंह तंदवाल तथा सोमनाथ अम्बाला शामिल हैं।

इनमें पंचकूला से आवेदन करने वाले मनीष छाछिया वर्तमान में इनेलो अनुसूचित प्रकोष्ठ के पंचकूला जिलाध्यक्ष है तथा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं। सीट जीतने वाले संभावित प्रत्याशी की शीघ्र ही घोषणा कर दी जाएगी। इन प्रत्याशियों के बारे मेंं कुरुक्षेत्र में प्रकाश भारती की अगुवाई वाली कमेटी ने हाईकमान को आवेदनों की जानकारी दे दी है। माना जा रहा है कि कुछ ही समय में नाम फाइनल हो जाएंगे।