तेलंगाना में सियासी सरगर्मी: 'रेवंत रेड्डी बन सकते हैं अगले शुभेंदु अधिकारी', भाजपा सांसद अरविंद का बड़ा दावा
Political activity in Telangana: 'Revanth Reddy could be the next
नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को लेकर सियासी अटकलें लगने लगी हैं। शुरुआत पीएम मोदी की 'मुझसे ही जुड़ें' वाली टिप्पणी से हुई थी और अब भाजपा के एक सांसद ने भी रेवंत रेड्डी को लेकर चौंकाने वाला दावा कर दिया है।
निजामाबाद से भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद ने दावा किया है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अगले शुभेंदु अधिकारी बन सकते हैं। धर्मपुरी अरविंद ने दावा किया कि रेड्डी राजनीतिक पाला बदल सकते हैं।
'रेवंत रेड्डी पाला बदलेंगे'
भाजपा सांसद ने कहा कि रेवंत वैसे ही पाला बदलेंगे, जैसे बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने छह साल पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल होते समय किया था।
हालांकि उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री चुनकर गलती की है, क्योंकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर दिया गया। भाजपा सांसद ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को तेलंगाना में बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।
इन कयासों को इसलिए भी बल मिल रहा है, क्योंकि अभी कुछ दिन पहले हैदराबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से कहा था- 'आप जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां नहीं पहुंच पाएंगे। अच्छा है कि मुझसे ही जुड़ें।'