पुलिस ने डकैती के चार सनसनीखेज मामलों में शामिल आरोपियों का किया पर्दाफाश
Police Uncover Accused Involved in Four Sensational Robbery Cases
इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम को फिर बड़ी कामयाबी।
पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से 8 एंड्रॉइड मोबाइल फोन,एक तेजधार वाला चाकू,पर्स, आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटर को भी अपने कब्जे में लिया।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी साउथ वेस्ट डिविजन का अहम थाना माने जाने वाले थाना 39 पुलिस को फिर उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस ने डकैती के चार सनसनीखेज मामलों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियो की पहचान हरियाणा के जिला जींद के रहने वाले 20 वर्षीय मोहित हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के रहने वाले 24 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी लुटेरों के कब्जे से 8 एंड्रॉइड मोबाइल फोन,एक तेजधार वाला चाकू,पर्स,आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटर को भी अपने कब्जे में लिया है।पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ थाना 39 में धारा 126 (2), 309 (4), 311, 3(5) बीएनएस,के तहत 8 मई 2026,धारा 126 (2), 309 (4), 311, 3(5) बीएनएस जोड़ा गया 317 (2) 117 (2), 238 बीएनएस,धारा 126 (2), 309 (4), 311, 3(5) बीएनएस,धारा 126 (2), 309 (4), 311, 3(5) बीएनएस जोड़ा गया 317 (2) 117 (2), 238 थाना 39 में मामले दर्ज पाए गए है। थाना 39 पुलिस द्वारा ऊपर बताए गए मामलों में 100% रिकवरी हुई)
आठ मोबाइल की रिकवरी थाना-39=03- मोबाइल,थाना-36=03- मोबाइल,थाना-34=1-मोबाइल,थाना-49=-1-मोबाइल।ऊपर बताए गए। जानकारी के अनुसार पता चला कि बीते दिन पकड़े गए उक्त आरोपियों ने थाना 39 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत अपना कहर मचाते हुए भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बनाया था। मामले की सूचना जैसे हीं थाना 39 पुलिस को लगी तो यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ साउथ वेस्ट डिविजन धीरज कुमार की सुपरविजन में थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने उक्त आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार मामलों को सुलझा लिया।और पूरी रिकवरी भी की। पुलिस के अनुसार मामले अलग-अलग शिकायत करने वालों की शिकायतों पर रजिस्टर किए गए थे।जिन्होंने बताया कि इसी तरह की घटना में दो अज्ञात युवक एक्टिवा पर आए और चाकू की नोक पर उनसे मोबाइल फोन, पर्स जिसमें आधार कार्ड और कैश था, लूटकर मौके से भाग गए। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी मोहित और अजय 4 दिन के पुलिस रिमांड पर थे। बुधवार को दोनों को आरोपियों को जिला अदालत के समक्ष पेश किया गया।अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कोट:-
थाना 39 पुलिस की टीम ने अच्छा कार्य करते हुए एरिया से लूटमार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 4 मामलों को भी सुलझाया कर मोबाइल फोन रिकवरी की।
एसएसपी यूटी
कंवरदीप कौर