थाना 31 पुलिस का नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए एक्शन मोड पर
Police Station 31 in Action Mode
अपराधिक वारदातो को अंजाम देने वालों हो जाओ सावधान।नशा तस्करों का किया जाएगा सफाया।
पुलिस ने नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो आराेपियों को किया काबू।
पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Station 31 in Action Mode: यूटी साउथ डिविजन का अहम और पूरी तरह से मुस्तैद रहने वाले थाना 31 पुलिस को फिर उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले दो आरोपी तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है।पकड़े गए आरोपियो की पहचान राम दरबार निवासी विवेक उर्फ वैंकी और विपांशु उर्फ बल्लू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर दलवीर सिंह और अन्य पुलिस पार्टी के साथ मगलवार को एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे।पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सेक्टर 31 स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो ट्रिब्यून चौक की तरफ से दो पैदल युवक आ रहे थे।पुलिस पार्टी को देखकर दोनों ने तेजी से वापस मुड़ने की कोशिश की।पुलिस ने शक के आधार पर पुलिस पार्टी की मदद से उन्हें पकड़ लिया।जांच के दौरान विवेक उर्फ वैंकी आयु 22 साल के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और विपांशु उर्फ बल्लू आयु 19 साल के कब्जे से 05 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनो युवक पुलिस को कोई लाइसेंस/परमिट दिखाने में असफल रहे। थाना 31 पुलिस ने तुरंत मामले में कारवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस जिला अदालत में पेश करेगी।वही थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि यूटी पुलिस के आला अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते अगर किसी भी अपराधी ने एरिया में किसी भी तरह की अपराधिक वारदात या फिर नशीले पदार्थों की तस्करी की तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई करेगी। पुलिस किसी को भी बख्शेगी नहीं।बता दे कि थाना 31 पुलिस ने इससे पहले भी कई अहम महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाया है।और आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया।