पुलिस का खुलासा: हत्या के बाद भी अक्षत-कृति ने दिखाया सामान्य व्यवहार

पुलिस का खुलासा: हत्या के बाद भी अक्षत-कृति ने दिखाया सामान्य व्यवहार

Police reveal

Police reveal: Akshat and Kriti behaved normally

Police reveal: Akshat and Kriti behaved normally even after the murder लखनऊ हत्याकांड इस वक्त सुर्खियों में है. इस हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मामले में अब पुलिस ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है. पुलिस ने बताया कि बेटे अक्षत ने पहले पिता की गोली मारकर हत्या की. फिर शव के कई टुकड़े किए और नीले ड्रम में भर दिया. हत्या के बाद अक्षत और उसकी बहन कृति शव के पास बैठकर नॉनवेज खाते रहे. जबकि बाहर सामान्य दिनचर्या का दिखावा चलता रहा. वहीं जब पुलिस उसे क्राइम सीन के लिए घर लेकर गई तो पिता की हत्या का न तो उसे पछतावा था और न ही चेहरे पर शिकन थी. 

घर में पड़ी थी लाश और चाची को भनक तक नहीं लगी 

हत्याकांड के बाद कृति अपना एग्जाम देने भी जाती रही. अक्षत शव को ठिकाने लगाने के लिए आरी और नीला ड्रम खरीदकर लाया. दोनों अपनी चाची नम्रता से रूटीन में मिलते रहे, ताकि वे कमरे में न जाएं और न ही उन पर शक करें. घर की चारदीवारी के भीतर जो हुआ, उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पिता की हत्या के वक्त बेटी कृति कमरे में मौजूद थी.