"संभल में यादव फिल्म विवाद: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा"

"संभल में यादव फिल्म विवाद: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा"

Police register case yadav ji love story

Police register case

UP News: संभल जिले की धनारी थाना पुलिस ने 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप तोमर, डायरेक्टर अंकित भड़ाना, अभिनेत्री प्रगति तिवारी और अभिनेता विशाल मोहन के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. यह कार्रवाई 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म के खिलाफ यादव समाज और राजनीतिक दलों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद की गई है. 

अरविंद यादव की तहरीर पर दर्ज इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए बीएनएस की धारा 35(B) के तहत नोटिस जारी किया है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की संस्कृति को गलत तरीके से पेश कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है.

सपा और बीजेपी ने मिलाया सुर में सुर