मुजफ्फरपुर: पेट्रोल पंप के पीछे ₹200 में 'देह व्यापार' का खेल; वीडियो वायरल होने पर पुलिस की छापेमारी

मुजफ्फरपुर: पेट्रोल पंप के पीछे ₹200 में 'देह व्यापार' का खेल; वीडियो वायरल होने पर पुलिस की छापेमारी

Police Raid Follows Viral Video

Police Raid Follows Viral Video

मुजफ्फरपुर। Police Raid Follows Viral Video, बिहार के मुजफ्फरपुर में गरहां ओपी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप परिसर में तेल के खेल की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का काला कारोबार फल-फूल रहा है। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित (वायरल) होने के बाद अहियापुर पुलिस ने रविवार को छापामारी की।

हालांकि छापामारी के पूर्व ही देह व्यापार से जुड़े लोग भाग गए। पुलिस को मिले वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के पिछले हिस्से में बने कमरों को अनैतिक कार्यों के लिए मात्र 200 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा था।

वीडियो में इस अवैध धंधे के तौर-तरीकों और इसमें संलिप्त लोगों की बातचीत का भी जिक्र है। स्थानीय लोगों के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पेट्रोल पंप के पिछले कमरों में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही है। फिर भी पुलिस को भनक तक नहीं थी, जबकि कुछ दूरी पर ही गरहां ओपी है। हाइवे से सटे हाेने के बाद भी गश्ती पदाधिकारी को नजर नहीं पड़ती थी।

इधर, थानाध्यक्ष रोहन कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर पेट्रोल पंप संचालक और इसमें शामिल अन्य दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।