थाना 39 पुलिस कर्मियों की तरफ से चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने और पुण्य कमाने के उद्देश्य से ठंडा मीठा पानी पिलाकर सेवा में हिस्सा लिया

थाना 39 पुलिस कर्मियों की तरफ से चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने और पुण्य कमाने के उद्देश्य से ठंडा मीठा पानी पिलाकर सेवा में हिस्सा लिया

A Commendable Initiative by the Police

A Commendable Initiative by the Police

पुलिस की अच्छी पहल

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। A Commendable Initiative by the Police: आस्था,त्याग और मानवता की सेवा के शाश्वत प्रमाण को श्रद्धांजलि देते हुए, बुधवार सुबह थाना 39 पुलिस कर्मियों द्वारा थाना 39 के बाहर चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाकर सेवा में हिस्सा लिया।सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस और निर्जला एकादशी के पवित्र मौके को समर्पित 'छबील'लगाई गई।गुरु साहिब की सच्ची सेवा और दया की भावना से थाना 39 के पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को ठंडा,मीठा पानी हलवे का प्रसाद भी दिया गया।इस खास मौके पर थाना 39 के सभी पुलिस कर्मियों के अलावा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने भी सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को पानी पिलाकर राहत दी।