होली से पहले राजीव कृष्णा का बड़ा फैसला, 1 से 7 मार्च तक पुलिस की छुट्टियां रद्द

होली से पहले राजीव कृष्णा का बड़ा फैसला, 1 से 7 मार्च तक पुलिस की छुट्टियां रद्द

police holidays cancelled from March 1 to 7

police holidays cancelled from March 1 to 7

लखनऊ। रंगों के त्यौहार के दौरान कोई माहौल को बदरंग करने का प्रयास न करे, इसका इंतजाम कर लिया गया है। होली के पर्व पर कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने बड़ा कदम उठाया है।

डीजीपी राजीव कृष्णा ने होली के मद्देनजर सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां पहली से सात मार्च तक रद कर दी हैं। इस संदर्भ में उन्होंने सभी पुलिस कमिश्नरों, एसएसपी व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

निर्देश में उन्होंने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बाद ही पुलिस कर्मी अवकाश ले सकते हैं। प्रदेश में सात मार्च के बाद होली का खुमार कम होने के बाद पुलिस कर्मी अवकाश ले सकेंगे। तीन मार्च के बाद पुलिस कर्मी किसी दिन होली का पर्व सामूहिक रूप से मनाएंगे।