पुलिस मुठभेड़ में हथियार सप्लाई करने वाला जख्मी

पुलिस मुठभेड़ में हथियार सप्लाई करने वाला जख्मी

Police Encounter in Chandigarh

Police Encounter in Chandigarh

यूटी ऑपरेशन सैल के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह की टीम को फिर बड़ी कामयाबी।

पैर में लगी गोली।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी पुलिस के ऑपरेशन सैल के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह और उनकी टीम को फिर उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस मुठभेड़ हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ज़ख्मी हो गया। जिसकी पहचान मुकेश गोहाना उर्फ गोलू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पता चला कि ऑपरेशन सैल पुलिस की टीम को बुधवार सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि हथियार सप्लाई करने वाला शातिर आरोपी मुकेश गोलू सैक्टर 25 स्थित अपनी बहन को मिलने के लिए आ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते ऑपरेशन सैल के डीएसपी विकास शौकंद की सुपरविजन में इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह की टीम सैक्टर 25 स्थित श्मशान घाट के नजदीक पहुंची तो इसी दौरान ऑपरेशन की टीम पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पार्टी पर तीन फायर किए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उसके पैर में लगी। जिसे तुरंत सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस के अनुसार मुकेश गोलू पर 2021 में आर्म्स एक्ट का थाना मलोया में मामला दर्ज है।और वह इस मामले में पीओ है। इसका भाई सन्नी हरियाणा की जेल में बंद है। मेन हथियार सप्लाई करने वाला 

महिजान मध्य प्रदेश की जेल में बंद है

ऑपरेशन सैल पुलिस ने बुधवार आज करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस।

जानकारी के अनुसार पता चला कि ऑपरेशन सैल पुलिस ने अन्य मामले को लेकर आरोपी पकड़े है। जिनसे कई हथियार बरामद हुए इस मामले को लेकर ऑपरेशन सैल पुलिस बुधवार आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।और मामले का खुलासा करेगी।