पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश। दो शातिर आरोपियों को किया काबू
Police Bust Vehicle Theft Gang
इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम को फिर एक बड़ी कामयाबी।
पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से 5 दो पहिया वाहन बरामद।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Bust Vehicle Theft Gang: यूटी साउथ वेस्ट डिविजन की थाना 39 पुलिस ने लगातार अपराधियों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस रखा है।पुलिस आए दिन उक्त मामले में। लगातार आरोपियों की धरपकड़ कर उनसे रिकवरी भी कर रही है। थाना पुलिस की टीम एरिया में पूरी तरह से मुस्तैद है।वही पुलिस ने एक बार एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पहिया वाहन चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियो की पहचान मोहाली के गांव झामपुर निवासी 36 वर्षीय अजय कुमार और मलोया कालोनी निवासी 34 वर्षीय प्रमोद के रूप में हुई है।पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने 5 वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने दो मामलों को सुलझाया है।पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना 39 पुलिस को गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए पता चला कि दो पहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी एरिया में सक्रिय है।। मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ साउथ वेस्ट डिविजन धीरज कुमार की सुपरविजन में थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया। बता दे कि इससे पहले भी हाल ही में थाना 39 पुलिस ने कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाया है।और रिकवरी भी की है।
क्या था मामला
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मलोया कॉलोनी निवासी राज कुमार ने पुलिस को बताया था कि वह 12 जनवरी 2026 को सेक्टर 40 स्थित किसान मंडी में आए थे।उसने अपना चंडीगढ़ नंबर वाहन पार्किंग एरिया में खड़ा कर दिया।जब वह कुछ समय बाद वापिस आया।तो देखा कि उसका वाहन गायब था। मामले को लेकर थाना 39 में ई एफआईआर दर्ज है। मामला सुलझा गया है। पुलिस जांच के दौरान आरोपी अजय कुमार को मामले में गिरफ्तार किया।
केस नंबर दो
जानकारी के अनुसार सैक्टर 37 की रहने वाली महिला मनप्रीत ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि किसी अज्ञात ने 8 मार्च 2019 की रात को चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा स्कूटर उनके घर के पास चोरी कर ले गया था। मामले को लेकर थाना 39 में एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार किया।