लखनऊ में पिता की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Police arrested the son accused of killing
Lucknow: लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए शराब और दवा कारोबारी मानवेन्द्र सिंह की बेटे द्वारा हत्या से हर कोई स्तब्ध है. जिस बेटे ने बड़ी ही बेरहमी से अपने पिता को मौत के घाट उतारा और शव के टुकड़े किए, आज वही कानून के शिकंजे में थर-थर कांपता नजर आया. मंगलवार को लखनऊ पुलिस की टीम आरोपी अक्षत को लेकर उसके घर पहुंची. यह वही घर है जहां कुछ दिनों पहले मानवेन्द्र सिंह की हत्या की गई थी. पुलिस का मकसद वारदात के हर पहलू को समझना और साक्ष्यों का मिलान करना था.
बेखौफ कातिल के चेहरे पर अब दिखा डर
हैरान करने वाली बात यह है कि जिस अक्षत ने पिता को गोली मारकर मर्डर और शव के बेखौफ होकर टुकड़े-टुकड़े किए. वही अक्षत जब पुलिस की हथकड़ी में अपने ही घर के अंदर दाखिल हुआ, तो उसके चेहरे का आत्मविश्वास पूरी तरह गायब था. पूछताछ के दौरान उसके चेहरे पर हवाइयां उड़ रही थीं और माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती थीं.
पुलिस ने पूरे घर में घुमाकर किए सवाल-जवाब
घर के भीतर पुलिस ने अक्षत को हर उस कोने में घुमाया, जहां उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस गिरफ्त में अक्षत बुरी तरह डरा और सहमा हुआ दिखाई दिया.