पुलिस ने हेरोइन/स्मैक की सप्लाई करने वाली आरोपी बुजुर्ग महिला को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हेरोइन/स्मैक की सप्लाई करने वाली आरोपी बुजुर्ग महिला को किया गिरफ्तार

Police Arrest Elderly Woman Accused

Police Arrest Elderly Woman Accused

थाना 39 पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।

पकड़ी गई आरोपी महिला के कब्जे से 14.5 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Arrest Elderly Woman Accused: यूटी साउथ वेस्ट डिविजन की थाना 39 पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के चलते हेरोइन/स्मैक की सप्लाई करने वाली आरोपी बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है।पकड़ी गई आरोपी महिला के कब्जे से पुलिस ने 14.5 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की।जिसकी पहचान सैक्टर 38 निवासी 60 वर्षीय गीता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ साउथ वेस्ट डिविजन धीरज कुमार की सुपरविजन में थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने उक्त आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।

क्या था मामला

जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना 39 की महिला सब इंस्पेक्टर रजनी देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि। वह मंगलवार शाम करीब सवा 6 बजे अपनी अन्य पुलिस पार्टी के साथ मिलकर सेक्टर 38 के पास से उक्त महिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तलाशी के दौरान बुजुर्ग महिला के कब्जे से 14.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि थाना 39 पुलिस की टीम ने isse पहले भी कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाया है।और रिकवरी भी की है। थाना 39 प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि अगर किसी भी शातिर अपराधी ने एरिया में गुंडागर्दी,किसी भी वारदात को अंजाम या फिर नशीले पदार्थों की तस्करी की तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।और यूटी पुलिस के सीनियर अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते यह अभियान लगातार जारी रहेगा।