पुलिस ने लूटमार करने वाले आरोपियों को 10 घंटे के भीतर किया काबू
Police Apprehend Robbery Suspects Within 10 Hours
एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देश।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी साउथ वेस्ट डिविजन का अहम थाना माने जाने वाले थाना 39 पुलिस को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस ने एरिया से लूटमार करने वाले आरोपी लुटेरों को यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ साउथ वेस्ट डिविजन धीरज कुमार की सुपरविजन में थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपियो की पहचान डीएमसी कॉलोनी के रहने वाले 18 वर्षीय मोहित और 24 वर्षीय अजय के रूप में हुई।पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ थाना 39 में 7 मई को भारतीय न्याय संहिता बीएनएस के सेक्शन 309(4), 311, 126(2), और 3(5) के तहत दर्ज इन FIR से जुड़ी हैं।
* *एफआईआर नंबर 71*
* *एफआईआर नंबर 72*
* *एफआईआर नंबर 73*
* *एफआईआर नंबर 74*