पुलिस ने चोरी के मोटर साइकिल पर फेक नंबर प्लेट लगाकर घूमने वाले आरोपी को किया काबू
Police Apprehend Accused Riding Stolen Motorcycle
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से मोटर साइकिल बरामद।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Apprehend Accused Riding Stolen Motorcycle: यूटी साउथ वेस्ट डिविजन की थाना 39 पुलिस ने चोरी के मोटर साइकिल पर फेक नंबर प्लेट लगाकर घूमने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के नया गांव जिला मोहाली निवासी 27 वर्षीय सुमित उर्फ क्लच के रूप में हुई है।किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था।पुलिस ने मामले चोरी किया मोटर साइकिल को भी अपने कब्जे में लिया है।पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया।अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ धारा 317(2),341(2) बीएनएस के तहत थाना 39 में 17 मई को मामला दर्ज है। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ साउथ वेस्ट डिविजन धीरज कुमार की सुपरविजन में थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम में शामिल एएसआई रचना ने अपनी अन्य पुलिस पार्टी के साथ रविवार को गुरु नानक पब्लिक स्कूल के पास सेक्टर 37 के पास नाका लगा रखा था। नाके के दौरान पुलिस आने जाने वाले वाहनों की चैंकिंग कर रही थी।इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार उक्त आरोपी आया। पुलिस ने रोककर कागजात चैक करवाने के लिए बोला तो वह आनाकानी करने लगा।जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसके पास चोरी का मोटर साइकिल है। जिसने थाना मलोया क्षेत्र एरिया के अंतर्गत मंडी ग्राउंड से चोरी की थी।जो की हिमाचल की फेक नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था। मोटर साइकिल पर लगा असली नंबर पंजाब का बताया गया। पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने अलग से इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण अपराधिक वारदातों को सुलझाया।और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वालों पर पूरी तरह से शिकंजा कस रखा है। पुलिस ने मामले में रिकवरी भी की है। उनका कहना है कि यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी अपराधी ने एरिया में किसी भी तरह की वारदात को अंजाम दिया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।