पुलिस ने चोरी के एक्टिवा स्कूटर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमने वाले आरोपी को किया काबू

पुलिस ने चोरी के एक्टिवा स्कूटर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमने वाले आरोपी को किया काबू

Police Apprehend Accused Riding Stolen Activa Scooter

Police Apprehend Accused Riding Stolen Activa Scooter

इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम को फिर बड़ी कामयाबी।

चोरी किया वाहन बरामद।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी साउथ वेस्ट डिविजन की थाना 39 पुलिस ने चोरी के एक्टिवा स्कूटर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान जीरकपुर निवासी 19 वर्षीय सत्यम तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ साउथ वेस्ट डिविजन धीरज कुमार की सुपरविजन में थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया।अदालत ने उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया।

क्या था मामला।

जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह अपनी अन्य पुलिस पार्टी के साथ वीरवार को एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सैक्टर 38 स्थित डिस्पेंसरी के पास पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर एक्टिवा स्कूटर पर सवार एक युवक को रोककर गहराई से पूछताछ की।और पुलिस ने देखा कि एक्टिवा स्कूटर सवार युवक ने अगली नंबर प्लेट जीजे-01-पीवी-1299 और पिछला नंबर CH01एवी-1299 था। पुलिस वेरिफिकेशन करने पर मोटर साइकिल का सही नंबर जीजे 01पीवी-1299 पाया गया। पुलिस ने बताया कि यह एक्टिवा स्कूटर सिंहपुरा जीरकपुर से चोरी हुई थी।