पुलिस ने कमानीदार चाकू रखने वाले आरोपी पेंटर को किया काबू
Police Apprehend Accused Painter Found
कमानीदार चाकू बरामद।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Apprehend Accused Painter Found: यूटी नॉर्थ ईस्ट डिविजन की थाना मनी माजारा पुलिस ने कमानीदार चाकू रखने के मामले में आरोपी पेंटर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनी माजारा निवासी 28 वर्षीय सर्वेश के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से कमानीदार चाकू बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते थाना मनी माजारा के हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र पाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ शुक्रवार समय करीब शाम 7 बजकर 10 मिनट का होगा एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस मनी माजारा स्थित बीएसएनएल कार्यकाल के पास पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे कमानीदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए उक्त आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना जीआरपी चंडीगढ़ में एक अलग मामला दर्ज पाया गया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस जिला अदालत में पेश करेगी।