पुलिस ने अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में आरोपी को किया काबू
Police apprehend accused for illegal possession of weapons
इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम को फिर बड़ी कामयाबी।
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद।
आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी साउथ वेस्ट डिविजन के थाना 39 पुलिस को फिर उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस ने अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान डीएमसी चंडीगढ़ निवासी 19 वर्षीय मयंक के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस मामले को लेकर और भी कई अहम जानकारियां हासिल करेगी।
जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह अपनी अन्य पुलिस पार्टी के साथ बुधवार को एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे।समय करीब साढ़े 5 बजे का होगा।इस दौरान जब पुलिस जब पुलिस पार्टी सैक्टर 38 स्थित नजदीक रेस्टोरेंट के पास पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से अवैध रूप से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाना 39 पुलिस ने अलग से पहले भीं कई मामलों को सुलझाया।
जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर करण सिंह 19 अप्रैल को अपनी अन्य पुलिस पार्टी के साथ समय करीब साढ़े 8 बजे एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सैक्टर 38 ए स्थित बस स्टॉप के पास पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त आरोपी को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।इससे पहले 11 अप्रैल को थाना 39 पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले आरोपी तस्कर को 10.40 ग्राम हेरोइन की सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया था।पकड़े गए आरोपी की पहचान स्मॉल फ्लैट्स मलोया निवासी 22 वर्षीय राहुल के रूप में हुई थी।वही पुलिस ने अलग से दूसरे मामले में घर से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था।पकड़े गए आरोपी की पहचान 38 वर्षीय सैक्टर 52 निवासी मिंटू के रूप में हुई थी।पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5 पेयर पाजेब,29 पुराने नए कॉइन ऑफ डिफरेंट करेंसी बरामद किए थे।