पुलिस ने किडनैप कर हत्या के मामले में फरार चल रहे फोटोग्राफी का काम करने वाले पाँचवे आरोपी को भी किया काबू

पुलिस ने किडनैप कर हत्या के मामले में फरार चल रहे फोटोग्राफी का काम करने वाले पाँचवे आरोपी को भी किया काबू

Police also Arrested a Fifth Accused

Police also Arrested a Fifth Accused

थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम को फिर बड़ी कामयाबी।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police also Arrested a Fifth Accused: यूटी साउथ डिविजन का अहम और हरदम से मुस्तैद रहने वाले थाना 31 पुलिस को फिर उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस ने किडनैप कर हत्या के मामले में फरार चल रहे फोटोग्राफी का काम करने वाले पाँचवे आरोपी को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया है।जिसकी पहचान जीरकपुर मोहाली निवासी 18 वर्षीय विजेंद्र कुमार उर्फ ट्रूडो के रूप में हुई है।पकड़े गए आरोपी को पुलिस जिला अदालत में पेश करेगी। जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना 31 पुलिस को गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए पता चला कि हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी एरिया में सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्या था मामला

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता दीप कॉम्प्लेक्स हल्लो माजरा निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया था कि 5 फरवरी को वह और उसका रिश्तेदार सुशील उर्फ ​​साहिल अपने पर्सनल काम से सुशील की पंजाब नंबर की मारुति अर्टिगा कार (टैक्सी) में हरियाणा के पेहोवा (अंबाला) गए थे।वे शाम को वापस लौटे और हल्लोमाजरा पहुंचे।सुशील ने उसे रविदास मंदिर हल्लोमाजरा के पास छोड़ दिया। कुछ देर बाद शाम करीब 4:30 बजे उसने देखा कि मोटरसाइकिल पर सवार 3/4 युवकों ने साहिल को उसकी कार से ज़बरदस्ती बाहर निकाला और उसे किडनैप करके मौके से भाग गए थे।उन्होंने यह भी बताया कि अनिल के भाई मनप्रीत का सुशील की कार से एक्सीडेंट हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी। जिसको लेकर पंजाब के जीरकपुर पुलिस स्टेशन में सेक्शन 281,106 बीएनएस के तहत एफआईआर नंबर 546/2025 का केस भी रजिस्टर्ड है।इसी बदले में अनिल ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर यह जुर्म किया था।

थाना 31 पुलिस पहले ही हत्या के आरोप में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी। मामला सुलझा।

जानकारी के अनुसार थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम उक्त मामले में तीन आरोपीयों को पहले से ही 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चुकी थी।जिनकी पहचान 3बीआरडी एयर फोर्स निवासी 19 वर्षीय मोहित,जीरकपुर निवासी 19 वर्षीय रजनीश कुमार और हाई ग्राउंड रोड जीरकपुर 23 वर्षीय रमन नेगी के रूप में हुई थी।पुलिस ने मामले में चौथे आरोपी शिवालिक विहार ज़ीरकपुर मोहाली निवासी 23 वर्षीय शेमल सिंह को बीते वीरवार सुबह गिरफ्तार किया था।अब मामले में फरार चल रहा फोटोग्राफी का काम करने वाले पाँचवे आरोपी को रविवार गिरफ्तार कर पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली।जिसकी पहचान जीरकपुर मोहाली निवासी 18 वर्षीय आरोपी विजेंद्र कुमार उर्फ ट्रूडो के रूप में हुई है।जांच के दौरान, पता चला कि किडनैप करने के बाद आरोपी उसे प्रीत कॉलोनी जीरकपुर ले गए थे। जहां उसकी बुरी तरह पिटाई की और उसके बाद उसे सिविल हॉस्पिटल ले गए।जहां आरोपियो ने उसे मरा हुआ बताया था।और फरार हो गए थे।वही थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि यूटी पुलिस के आला अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते अगर किसी भी अपराधी ने एरिया में किसी भी तरह की अपराधिक वारदात या फिर नशीले पदार्थों की तस्करी की तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई करेगी। पुलिस किसी को भी बख्शेगी नहीं।बता दे कि थाना 31 पुलिस ने इससे पहले भी कई अहम महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाया चुकी है।और पकड़े गए आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है।