PNB Bank Robbery Solved in Jalandhar,

जालंधर में PNB बैंक लूट का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

pp

PNB Bank Robbery Solved in Jalandhar,

जालंधर में Punjab National Bank (PNB) की शाखा में गन प्वाइंट पर हुई लूट की वारदात को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। यह घटना खुरला किंगरा स्थित कुक्की ढाबा रोड पर बैंक एन्क्लेव, फेज-2 में हुई।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से हथियारों सहित नकदी भी बरामद की गई है।

पुलिस कमिश्नर Dhanpreet Kaur ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी के पास से एक रिवॉल्वर, 3 जिंदा कारतूस और 3 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी सिमरनजीत के खिलाफ पहले से भी दो मामले दर्ज हैं, जिनमें एक मामला NDPS Act के तहत भी शामिल है।

इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 में 6 अप्रैल को मुकदमा नंबर 65 दर्ज किया गया है। केस Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 309(4) और Arms Act, 1959 की धारा 25 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।

CCTV से मिला अहम सुराग
वारदात के बाद आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर खांबड़ा की ओर फरार हो गए थे। रास्ते में उन्होंने कपड़े बदल लिए और दूसरे रास्ते से वापस लौट आए। पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।