PM Modi Visits Somnath

सोमनाथ मंदिर पहुंचे PM मोदी, अमृत महोत्सव में लिया हिस्सा

pp

PM Modi Visits Somnath

Narendra Modi सोमवार को Somnath Temple पहुंचे, जहां उन्होंने सोमनाथ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस विशेष आयोजन का आयोजन किया गया है।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर पहुंचने से पहले Narendra Modi ने गिर सोमनाथ में भव्य रोड शो भी किया।

इस दौरान उन्होंने Sardar Vallabhbhai Patel की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि आजादी के बाद Sardar Vallabhbhai Patel ने Somnath Temple के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सोमनाथ अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।