PM Modi to Flag Off India's First Hydrogen

17 जुलाई को जींद से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी; 200 स्कूली बच्चे बनेंगे पहले यात्री

undefined

PM Modi to Flag Off India's First Hydrogen

जींद: भारतीय रेलवे के इतिहास में 17 जुलाई 2026 एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन यात्रा में जींद के 200 स्कूली बच्चों को प्रधानमंत्री के साथ सफर करने का विशेष अवसर मिलेगा।

उत्तरी रेलवे (दिल्ली मंडल) के निर्देश पर जींद के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) को तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस विशेष यात्रा के लिए 200 विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल तैयार किया जा रहा है, जिनके साथ शिक्षक भी मौजूद रहेंगे।

छात्रों का चयन क्षेत्र के पांच चयनित स्कूलों में आयोजित 'हाइड्रोजन ऊर्जा और विकसित भारत' विषय पर निबंध और ड्राइंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किए जाने की भी योजना है।                                                                       PunjabKesari

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष यात्रा योजना बनाई गई है। सभी छात्र जींद रेलवे स्टेशन से हाइड्रोजन ट्रेन में सवार होंगे और पांडू पिंडारा रेलवे स्टेशन तक यात्रा करेंगे। वहां से उन्हें बसों के माध्यम से सुरक्षित वापस जींद लाया जाएगा।

यह अत्याधुनिक ट्रेन जींद–सोनीपत रेलखंड पर संचालित होगी। इसे पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है। हाइड्रोजन ईंधन से संचालित यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल है और संचालन के दौरान केवल जलवाष्प (Water Vapour) उत्सर्जित करेगी, जिससे प्रदूषण नहीं होगा।

इस परियोजना के साथ भारत जर्मनी, जापान और चीन जैसे उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां हाइड्रोजन ट्रेन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

17 जुलाई को हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ के साथ प्रधानमंत्री मोदी जींद और नरवाना के नवनिर्मित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।