PM Modi Receiving Sweden

पीएम मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, बोले सांसद सिकंदर कुमार

pp

PM Modi Receiving Sweden

भाजपा सांसद Sikandar Kumar ने कहा है कि प्रधानमंत्री Narendra Modi को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान मिलना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के बढ़ते वैश्विक गौरव का प्रतीक है।

शिमला से जारी बयान में सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले एशियाई नेता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति में बड़ा बदलाव आया है और देश ने रक्षात्मक नीति से आगे बढ़कर आत्मनिर्भर और आक्रामक कूटनीतिक पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को केवल एक फॉलोअर देश के रूप में नहीं, बल्कि एक “ग्लोबल एजेंडा सेंटर” के रूप में देख रही है। सांसद ने कहा कि Saudi Arabia, United Arab Emirates, Russia, United States, France और अब Sweden जैसे देशों के साथ भारत के रिश्ते अपने सबसे बेहतर दौर में हैं।

सिकंदर Kumar ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति और वैश्विक नेतृत्व क्षमता के कारण भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान बनी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत की यह वैश्विक धमक देश की तरक्की और विकास की नई इबारत लिखेगी।