"अजमेर: पीएम मोदी ने 21,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए, कांग्रेस पर तीखे निशाने साधे"

"अजमेर: पीएम मोदी ने 21,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए, कांग्रेस पर तीखे निशाने साधे"

PM Modi hands out appointment letters to 21

PM Modi hands out appointment letters to 21,000 youth

नई दिल्ली। राजस्थान के अजमेर में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो साल पहले राजस्थान में भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की खबरें अक्सर आती थीं। अब, राजस्थान में पेपर लीक बंद हो गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है।

आज, इसी मंच से राजस्थान के 21,000 से ज्यादा युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए हैं। यह एक बड़ा बदलाव है। मैं राजस्थान में आप सभी को इस बदलाव के लिए नई नौकरियों के लिए और सभी विकास कार्यों के लिए दिल से बधाई देता हूं।

अजमेर आस्था और वीरता की धरती

पीएम मोदी ने आगे कहा, "अजमेर आस्था और वीरता की धरती है। यहां तीर्थस्थल भी हैं और क्रांतिकारी वीरों के निशान भी। मैं कल ही इजराइल से लौटा हूं। इजराइल के लोग आज भी राजस्थान के सपूत मेजर दलपत जी की वीरता को गर्व से याद करते हैं। मुझे भी इजराइली पार्लियामेंट में मेजर दलपत सिंह जी की वीरता को श्रद्धांजलि देने का सौभाग्य मिला"

उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट हुआ। दुनिया भर के कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति इस इवेंट में शामिल हुए। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों के लीडर भी एक ही छत के नीचे इकट्ठा हुए। खुले दिल से सभी ने भारत की तारीफ की।

कांग्रेस ने देश की इमेज खराब करने की कोशिश

निराशा और फ्रस्ट्रेशन में डूबी कांग्रेस ने दुनिया भर के मेहमानों के सामने देश की इमेज खराब करने की कोशिश की। उन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने का ड्रामा किया। कांग्रेस पूरे देश में लगातार हार का सामना कर रही है, और वे भारत को बदनाम करके बदला ले रहे हैं।

INC अब MMC यानी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस बन गई: पीएम मोदी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब आईएनसी इंडियन नेशनल कांग्रेस हुआ करती थी, लेकिन अब आईएनसी नहीं रही। आज, आईएनसी की जगह यह एमएमसी बन गई है। एमएमसीका मतलब है कि यह मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस बन गई है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि इतिहास गवाह है कि मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी, इसीलिए मुस्लिम लीग ने देश का बंटवारा किया। आज, कांग्रेस भी वही कर रही है। माओवादी भी भारत की खुशहाली, हमारे संविधान और हमारी सफल डेमोक्रेसी से नफरत करते हैं।