देश में हादसों का 'ब्लैक मंडे': ठाणे, सुरेंद्रनगर और उदयपुर में 21 की मौत; PM मोदी ने जताया दुख
PM Modi Expresses Grief
नई दिल्ली। PM Modi Expresses Grief, महाराष्ट्र के ठाणे और गुजरात के सुरेंद्रनगर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 18 लोगों की जान चली गई। इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हर संभव मदद सुनिश्चित करने की बात कही।वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गयादरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रायता ब्रिज के पास एक ओवरलोडेड वैन और ट्रांजिट मिक्सर ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। वैन में क्षमता से लगभग दोगुने यात्री सवार थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सभी यात्री उसमें फंस गए। मृतकों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं, जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया।
गुजरात में दर्दनाक हादसा
जागरण संवाददाता के अनुसार, गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक और दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब करीब 700 श्रद्धालु बहुचराजी मंदिर की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला
उदयपुर-नाथद्वारा नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।त्
जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 5:30 बजे चीरवा टनल से पहले हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रेलर अनियंत्रित होकर आगे जाकर पलट गया। ट्रेलर में भरे कट्टे सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया।
सूचना मिलने पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाकर यातायात सुचारू कराया। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि तीनों मृतकों के शव एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर की गति काफी तेज थी और उसने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।