PM Modi Convoy Gave Way For Ambulance In Varanasi Watch Video
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

PM मोदी ने एंबुलेंस के लिए रास्ता छोड़ा; वाराणसी में देखते ही काफिला धीमा करवाया और आगे जाने दिया, VIDEO देखिए

PM Modi Convoy Gave Way For Ambulance In Varanasi Watch Video

PM Modi Convoy Gave Way For Ambulance In Varanasi Watch Video

PM Modi Convoy Gave Way For Ambulance: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। वहीं जब वाराणसी पहुंचने पर पीएम मोदी का काफिला सड़कों से गुजर रहा था तो इस बीच एक एंबुलेंस काफिले के पीछे आ गई। जिसे देखकर पीएम मोदी ने तुरंत अपना काफिला धीमा करवाया और एंबुलेंस को रास्ता देकर आगे जाने दिया। एंबुलेंस को रास्ता देने का पीएम मोदी का वीडियो भी सामने आया है।


वाराणसी को सौगात देने पहुंचे हैं पीएम मोदी

मालूम रहे कि, भगवान शिव की नगरी वाराणसी से पीएम मोदी सांसद हैं। पीएम मोदी अक्सर वाराणसी दौरे पर आते रहते हैं। आज जब पीएम मोदी वाराणसी की सड़कों पर पहुंचे तो इस दौरान उनका लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सड़कों के दोनों तरफ लोग पीएम मोदी के स्वागत के लिए खड़े हुए थे और उनपर फूल बरसा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी वाराणसी और पूर्वांचल के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे। वह नमो घाट से काशी तमिल संगमम 2.0 का भी शुभारंभ करेंगे और कन्याकुमारी से वाराणसी तक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

गुजरात में एंबुलेंस के लिए रोक लिया था काफिला