प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

PM Modi and CM Yogi Express Grief

PM Modi and CM Yogi Express Grief

नई द‍िल्ली। PM Modi and CM Yogi Express Grief,  प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में सपा के पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संज्ञान ल‍िया है। घटना पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने की घोषणा की है। सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने भी घटना पर संज्ञान लिया और मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घायलों के सही इलाज की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।