आस्था की नई उड़ान: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अयोध्या, काशी और मथुरा के दर्शन हुए और भी सुलभ

आस्था की नई उड़ान: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अयोध्या, काशी और मथुरा के दर्शन हुए और भी सुलभ

Pilgrimages to Ayodhya

Pilgrimages to Ayodhya, Kashi, and Mathura Become Even

ग्रेटर नोएडा। Pilgrimages to Ayodhya, Kashi, and Mathura Become Even, आध्यात्यमिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था हर दिल में हिलोरे लेती हैं। हर साल देश में करोड़ों लोग पर्यटन के लिए घरों से निकलते हैं। काशी में बाबा विश्वनाथ धाम और अयोध्या में राम लला के विराजमान होने के बाद दोनों शहरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से आस्था की यह डोर और मजबूत होगी। एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए सीधे विमान सेवा शुरू होगी। लोग सुबह अपने घर से निकालकर काशी और अयोध्या में आस्था की डुबकी लगाकर शाम तक अपने घर आ सकेंगे। धार्मिक पर्यटन के लिए नोएडा एयरपोर्ट नई संभावनाओं को उड़ान देगा।

फ्लाइट पकड़ने अब नहीं जाना होगा दिल्ली एयरपोर्ट

भारत के लगभग सभी प्रांत पर्यटन का खजाना समेटे हुए है। देश विदेश से लोग पर्यटन के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों की संख्या में पहुंचते हैं। अभी तक आईजीआई एयरपोर्ट से ही विमान सेवा उपलब्ध थी, लेकिन अब नोएडा एयरपोर्ट भी अपनी सेवा देने के लिए तैयार हो चुका है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण के बाद यात्री टर्मिनल बिल्ड़िंग के पास से बना टैक्सी स्टैंड। अनिल बराल

इसका सीधा फायदा प्रदेश में पर्यटन को मिलेगा। प्रदेश सरकार भी पर्यटन की संभावनाओं को नोएडा एयरपोर्ट के जरिये उड़ान देना चाहती है। इसलिए शनिवार को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन करने पहुंचे तो रास्ते में धर्म नगरी के होर्डिंग लोगों काे सड़कों किनारे बड़ी संख्या में नजर आए।

किन शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से काशी, आयोध्या, प्रयागराज, मथुरा, कुशीनगर की दूरी दर्शाने के साथ प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को भी उड़ान का संदेश दे रहे थे। नोएडा एयरपोर्ट से महज कुछ किमी दूर कृष्ण नगरी मथुरा, वृंदावन में तीर्थाटन के लिए हर साल करोड़ों लोग देश विदेश से आते हैं।

नोएडा एयरपोर्ट ने उनके लिए युगल सरकार के दर्शनों को और सुलभ बना दिया है। यहीं नहीं आगरा, फतेहपुर सीकरी जैसे पर्यटक स्थालों पर पहुंच और आसान हो गई है। वहीं प्रदेश के साथ देश के दूसरे पर्यटन स्थलों पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दर्शनार्थियों की नोएडा एयरपोर्ट बड़ी सौगात है।