"मेरा शव बाद में उठाना, पहले उन्हें सजा देना": रायबरेली में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; योगी सरकार से लगाई 'आखिरी गुहार'

"मेरा शव बाद में उठाना, पहले उन्हें सजा देना": रायबरेली में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; योगी सरकार से लगाई 'आखिरी गुहार'

"Pick up my body later, punish them first"

हरचंदपुर (रायबरेली)। पत्नी ने बेवफाई की है, उसकी हरकतों से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं, लेकिन मेरा शव बाद में उठाना, पुलिस और योगी जी पहले मेरी पत्नी और उसके प्रेमी को जिंदा जला देना या फिर फांसी लगा देना।

यह कहकर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। युवक का वीडियाे तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो प्रसारित होने के बाद ये बात तेजी से आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने भी वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

क्षत-विक्षत अवस्था में मिली लाश
गंगागंज स्थित कार शोरूम के पीछे रेलवे लाइन पर एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। युवक गुरुबक्शगंज क्षेत्र का रहने वाला है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में युवक का कहना है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर पहले से ही शक था, मगर उसने खुद अपनी आंख से नहीं देखा, जिसके कारण उसे इस बात पर पूरी तरह भरोसा नहीं था।

युवक का कहना है कि 24 मार्च को उसने घर के पीछे वाले कमरे में अपनी पत्नी को गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, जिसके बाद से वह अवसाद में रहने लगा। युवक का आरोप है कि उस दिन के बाद से पत्नी किसी न किसी कारण हर दूसरे तीसरे दिन घर में लड़ाई झगड़ा करती है। इन्हीं सब परेशानियों से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है।

क्या ने क्या कहा?
युवक ने कहा कि मैं पुलिस और योगी जी से अपील करता हूं कि उसका शव बाद में उठाया जाए, उससे पहले आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, उन्हें जिंदा जला दिया जाए या फिर फांसी दे दी जाए।

साथ ही मैं ग्राम प्रधान व गांव के अन्य लोगों से भी मांग करता हूं कि वे भी आरोपितों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।