कांगड़ा: एलपीजी की किल्लत केवल अफवाह, संयम रखें लोग — विधायक पवन काजल
People Should Exercise Patience — MLA Pawan Kajal
कांगड़ा। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विधायक पवन काजल ने क्षेत्र वासियों से एलपीजी गैस कि किल्ल्त कि अफवाहों से दूर रहने ओर संयम बनाए रखने कि अपील की है।
शनिवार को जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मटोर गांव में काजल ने कहा कांगड़ा क्षेत्र में रसोई गैस कि पर्याप्त आपूर्ति हो रही है वो लगातार गैस एजेंसी प्रबंधकों से सम्पर्क में हैं। लोग ऑनलाइन गैस कि बुकिंग करवाकर आसानी से सिलिंडर हासिल कर सकते हैं। काजल ने एहतियात के तौर पर लोगों से गैस के साथ चूल्हे लकड़ियों ओर इंडक्शन चूल्हे का उपयोग करने कि भी सलाह दी।
डिग्री कॉलेज एक साल में बनकर तैयार
उन्होंने कहा मटोर प्रदेश कि इकलौती पंचायत हैं जहां पर प्राथमिक पाठशाला से लेकर स्नातक स्तर तक कि उच्च शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने कहा मटोर राजकीय डिग्री कालेज का भवन एक साल से बनकर तैयार है। प्रदेश सरकार इसका उद्घाटन लटकाकर यहां किराये के भवन में शिक्षा ग्रहण कर रहे स्टूडेंट्स को सुविधाओं से वंचित रख रही है।
काजल ने कहा मटोर पंचायत में पेयजल समस्या के समाधान के लिए 25 हैंडपम्प विद्युत मोटर चलित लगाकर ग्रामीणों को पेयजल मुहैया करवाया है। काजल ने मटोर गांव में जय बाबा खंडेश्वरी महादेव मंदिर में आयोजित वार्षिक भंडारे में भी हिस्सा लिया। काजल ने कहा ग्रामीण स्तर पर भंडारों ओर धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा बढ़ता है।
ये लोग रहे मौजूद
भंडारा कमेटी प्रधान राहुल ने बताया कि मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से पिछले पंद्रह सालों से भंडारे का आयोजन करवाया जा रहा है। भंडारे में लगभग सात हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उपप्रधान अशोक,ललित ,अंकुश, अक्षय पवन, बॉबी, प्यार सिंह, मंडल भाजपा अध्यक्ष अशोक, सत प्रकाश सोनी, सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।