जनता का भाजपा के विकास की प्रतिबद्धता पर अटूट विश्वास: अवि भसीन
BREAKING
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर अहमदाबाद में गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी माताओं-बहनों व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ‘सहकार संवाद’ किया जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद धर्मवीर भड़ाना ने जताया सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार नाले में डूबने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम राष्ट्रीय सम्मेलन से बना सार्थक चर्चा और परस्पर संवाद का वातावरण : हरविन्द्र कल्याण पुलिस ने रंजिश के चलते नाबालिग की हत्या के मामले में आरोपी महिला और तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया

जनता का भाजपा के विकास की प्रतिबद्धता पर अटूट विश्वास: अवि भसीन

जनता का भाजपा के विकास की प्रतिबद्धता पर अटूट विश्वास: अवि भसीन

जनता का भाजपा के विकास की प्रतिबद्धता पर अटूट विश्वास: अवि भसीन

देश के तीन राज्यों में भगवा लहराने की खुशी में लघु भारतीय उद्योग ने मनाया जश्न

चंडीगढ़, 10 मार्च 2022: भारतीय जनता पार्टी के तीन राज्यों में चुनाव में जीत लोगों का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। जनता अब यह समझ गई है कि देश का विकास के भाजपा के हाथों में ही निहित है क्योंकि भाजपा देश विकास की अपनी प्रतिबद्धता पर अटल है। यह बात लघु भारतीय उद्योग के उपाध्यक्ष अवि भसीन ने भाजपा के चुनाव में जीत की खुशी में व्यक्त करते हुए कही।

चुनाव में जीत की खुशी में लघु भारतीय उद्योग की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर मुंह मीठा कराके एक दुसरे को बधाई दी। इस दौरान लोगों में लड्डू भी वितरित किए गए। अवि भसीन ने इस मौके पर कहा कि भाजपा ने जो भी किया राष्ट्र हित के लिए किया। आज भारत प्रगति की ओर निरंतर अग्रसर हो रहा है जो कि भाजपा की विकास की प्रतिबद्धता को दोहराता है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब युक्रेन जैसे देश किसी देश ने भारत से खुले तौर पर अपने आप को बचाने की मांग की है। जहा नाटो जैसी महाशक्तियों ने पहले युद्ध में मदद करने की बात की और बाद में पीछे हट गए, मगर आज मोदी सरकार ने देश दुनिया में जो छवि बनाई है उस पर पूरे देशवासियों को गर्व है। युक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में मौजूदा सरकार ने जो मदद की है वह वाकई काबिले तारीफ है। दूसरे देशों के नागरिक भी अपनी जान बचाने के लिए तिरंगे को थाम कर अपनी जान बचाई है जो एक मजबूत देश की सबसे बड़ी निशानी है। जनता के इसी विश्वास ने ही तीन राज्यों में हुए चुनावों में भारी बहुमत से जीत दिलाई है। उन्होंने ‘‘मोदी है तो मुमकिन है’’ का नारे देते हुए कहा कि आगे भी भाजपा देश एवं विकास के कार्यों को मजबूती से करती रहेगी।

इस मौके पर अवि भसीन के साथ लघु भारतीय उद्योग के अध्यक्ष ओम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष युद्धवीर कोडा तथा अन्यों में अक्षय चुग, अरुण शर्मा, संजीव गुप्ता, सुनील खेत्रपाल, राकेश अग्रवाल उपस्थित थे।