"पेंशनर सरकार से नाराज, अधूरी पेंशन व एरियर पर उग्र आंदोलन की चेतावनी"
Pensioners Upset with Government
शिमला। Pensioners Upset with Government, हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पेंशनरों ने विभिन्न लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान न होने पर चौड़ा मैदान में धरना प्रदर्शन किया। सुक्खू सरकार को चेताया कि अगर सरकार ने पेंशनरों की देनदारियों को अदा नहीं किया तो वह सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।
ग्रेच्यूटी और लीव इनकेशमेट नहीं दिया
पेंशनरों ने बताया कि सुक्खू सरकार पिछले तीन वर्ष से 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के रिटायर्ड हुए पेंशनर्स के साथ सौतेला व्यवहार कर ग्रेच्यूटी और लीव इनकेशमेट नहीं दिया है।
एरियर और चिकित्सा बिल भी नहीं मिले
13 प्रतिशत डीए और 44 महीने के एरियर की अदायगी भी अभी तक नहीं की गई है। पिछले तीन वर्षों से करोड़ों के चिकित्सा बिलों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।
हक नहीं दिए तो उखाड़ फेंकेंगे
विभिन्न अदायगी न होने के कारण पेंशनरों में सरकार के खिलाफ भारी रोष है। अगर समय रहते पेंशनरों के हक नहीं दिए तो वह सुक्खू सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।
प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनर
पेंशनर सुबह से ही चौड़ा मैदान में एकत्र होना शुरू हो गए थे। पेंशनर लगातार ही प्रदेश भर से सुबह यहां पहुंचना शुरू कर दिया था। पेंशनर लगातार अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हैं। उनका तर्क है कि पेंशनरों को लंबे समय से वित्तीय लाभ नहीं मिल रहे हैं।
अब उग्र आंदोलन
पेंशनरों को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से लगातार मांग उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद उन्हें राहत के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। अब पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साफ कर दिया है कि अब उनकी मांगों को जल्द पूरा करते हुए वित्तीय लाभ नहीं दिए जाते हैं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।