पवन सिंह–ज्योति सिंह विवाद फिर सुर्खियों में, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी चर्चा
Pawan Singh–Jyoti Singh Dispute Back in the Headlines
पटना। Pawan Singh और उनकी पत्नी Jyoti Singh के रिश्ते में चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह बना ज्योति सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट, जिसने इंटरनेट पर नया बवाल खड़ा कर दिया।
ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर लगातार दो स्टेटस शेयर किए, जिन्हें लोग सीधे पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट के शब्दों ने फैंस के बीच चर्चा तेज कर दी।
‘औरत की तड़प ही काफी है...’
पहले पोस्ट में ज्योति सिंह ने लिखा, 'जरूरी नहीं कि औरत तुम्हें बद्दुआ दे... उसके दिल की तड़प ही तुम्हारी बर्बादी के लिए काफी है।'
इसके बाद दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मौत से बदतर कुछ है? स्त्री की हाय।' इन लाइनों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे पवन सिंह पर इशारों-इशारों में हमला बताना शुरू कर दिया।
तलाक की लड़ाई में बढ़ता जा रहा ड्रामा
Pawan Singh और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। पवन सिंह जहां इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं, वहीं ज्योति सिंह अब भी शादी को एक और मौका देने की बात कह चुकी हैं।
हाल ही में एलिमनी को लेकर 10 करोड़ रुपये की मांग की खबरों ने भी मामला गरमा दिया था। हालांकि ज्योति सिंह ने इंटरव्यू में कई वायरल दावों पर अपनी सफाई भी दी थी।
‘गाली सुनने वाली लड़की पसंद है’
एक इंटरव्यू में ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पवन सिंह को ऐसी लड़की पसंद है जो हर बात चुपचाप सहन करे और जवाब न दे।
उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा शादी है। ज्योति ने यह भी कहा कि अब वह दूसरी शादी के बारे में सोच भी नहीं सकतीं।
‘अब किसी और की जिंदगी बर्बाद मत कीजिए’
ज्योति सिंह ने इंटरव्यू में कहा कि अगर भविष्य में Pawan Singh दोबारा शादी करें, तो अपनी जिम्मेदारियों को समझें और किसी दूसरी लड़की की जिंदगी खराब न करें।
उन्होंने दावा किया कि पहले भी कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। फिलहाल पवन सिंह की ओर से ज्योति सिंह के इन पोस्ट और आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।