पवन सिंह-ज्योति सिंह विवाद: 'कन्फ्यूज्ड' स्टेटस और कोर्ट की अगली तारीख
Pawan Singh-Jyoti Singh Dispute
आरा(भोजपुर)। Pawan Singh-Jyoti Singh Dispute, आरा के फैमिली कोर्ट में मंगलवार को एक बार फिर वही पुराना सीन देखने को मिला। तारीख तय थी, केस लगा था, लेकिन न पवन सिंह पहुंचे और न ही ज्योति सिंह। नतीजा—फिर से सुनवाई टल गई और अगली तारीख मिल गई।
रिश्ता है… लेकिन साफ नहीं
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दोनों चाहते क्या हैं? साथ रहना है या अलग होना है?
दिलचस्प बात ये है कि एक तरफ पवन सिंह समझौते के मूड में दिखते हैं, तो दूसरी ओर ज्योति सिंह अब भी शादी बचाने के पक्ष में खड़ी हैं।
तारीख पर तारीख का खेल जारी
इस केस में अब तक कई बार तारीख पड़ चुकी है, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।
कभी पवन सिंह कोर्ट आते हैं तो ज्योति गायब, और जब ज्योति आती हैं तो पवन सिंह नहीं दिखते। ऐसे में मामला वहीं का वहीं अटका हुआ है।
वकीलों ने खोला ‘राज’
ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडे के मुताबिक, सबसे बड़ी दिक्कत दोनों का एक साथ कोर्ट में उपस्थित न होना है। इसी वजह से केस आगे नहीं बढ़ पा रहा और हर बार सुनवाई टल जाती है।
शादी से विवाद तक की कहानी
पहली पत्नी नीलम सिंह के निधन के बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और मामला सीधे कोर्ट तक पहुंच गया।
अब अगली तारीख पर टिकी नजरें
फिलहाल सभी की नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं। क्या दोनों किसी समझौते पर पहुंचेंगे या फिर कानूनी लड़ाई आगे बढ़ेगी, यह आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन फिलहाल इस रिश्ते का स्टेटस ‘कन्फ्यूज्ड’ ही नजर आ रहा है।