थुनाग सीएचसी में डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
Patients distressed by shortage of doctors
थुनाग। Patients distressed by shortage of doctors, सरकार के मरीजों को राहत देने के दावे सराज विधानसभा में दम तोड़ रहे हैं। यहां स्थित एकमात्र सीएचसी में चिकित्सक तीन दिन की छुट्टी पर है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई चिकित्सक प्रतिनियुक्ति पर नहीं भेजा गया है। पहले ही तीन चार दिन छुट्टी होने के कारण अस्पताल बंद रहा।
ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए नेरचौक या मंडी जाना पड़ रहा है। थुनाग जो समूचे सराज विधानसभा क्षेत्र का केंद्र बिंदु है करीब 20 पंचायतों थुनाग, थाच बहल, झूंडी, पखरैर, लम्बाथाच, केऊली, शिल्हीबागी, लेहथाच, शिकावरी, चिऊणी, चेत, जरोल, थाना शिवा, बागाचुनौगी, जैंशला, भाटकीधार, कल्हणी जैसी के लोग निर्भर हैं।
वीरवार को भी जब लोग अपने बच्चों को उपचार दिलाने के लिए थुनाग अस्पताल पहुंचे तो उनको बताया गया कि डॉक्टर अवकाश पर हैं और कुर्सी खाली है। यहां रोजाना 80 के करीब ओपीडी रहती है। अब लोगों को नेरचौक या मंडी की दौड़ लग रही है।
सराज विधायक पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले अस्पताल को डिनोटिफाइड कर यहा के डॉक्टर का तबादला करना और अस्पताल में एक भी डॉक्टर का न होना गलत है। उधर बीएमओ जजैहली डॉ. पुष्प राज ने कहा है कि थुनाग सीएचसी में डॉक्टर शनिवार तक अवकाश पर हैं।