मिशन 2027: यूपी भाजपा का मास्टरप्लान; 1 मई से 'चुनावी ट्रैक' पर दौड़ेगी पार्टी

मिशन 2027: यूपी भाजपा का मास्टरप्लान; 1 मई से 'चुनावी ट्रैक' पर दौड़ेगी पार्टी

Party to Hit the Electoral Track from May 1st

Party to Hit the 'Electoral Track' from May 1st

लखनऊ। चुनावी ट्रैक पर खड़ी भाजपा एक मई को पहला गियर लगा देगी। बंगाल एवं आसोम समेत अन्य राज्यों के चुनावों में डयूटी पर भेजी गई जंबो टीम यूपी में डेरा डालेगी।

रणनीति के माहिर और परिश्रमी चेहरों के लिए भूमिकाएं एवं क्षेत्र तय कर लिए गए हैं। वोटबैंक पर जातीय एवं सामाजिक असर रखने वालों के लिए भी होमवर्क किया गया है।

माना जा रहा है कि यूपी में आठ जनवरी तक चुनाव आचार संहिता लग जाएगी। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कई स्तरों पर तैयारी में जुटी है। मार्च तक 98 जिला इकाइयों के साथ ही बोर्ड, आयोग एवं निगम समेत कई अन्य इकाइयों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। 20 अप्रैल से पहले क्षेत्रीय एवं प्रदेश की इकाई नए सिरे से गठित करने का लक्ष्य है, वहीं मंत्रिमंडल विस्तार भी इसी बीच पूरा किया जाना है।

इस दौरान 23 और 29 अप्रैल को बंगाल में चुनाव होंगे, जिससे पहले यूपी से भेजे गए भाजपाइयों को वापस आना है। फिर उन्हें प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लगाया जाएगा। बंगाल को चुनावी दृष्टि से राज्य को छह क्षेत्रों में बांटा है, जिसमें तीन का जिम्मा कमान सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, पूर्व मंत्री सुरेश राणा और उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत संभाल रहे हैं।

पार्टी ने 244 में से 47 विधानसभा सीटों का जिम्मा यूपी के चेहरों को दिया है। जेपीएस राठौर की संगठन की समझ को देखते हुए पार्टी ने अक्टूबर में बंगाल भेज दिया था। वह कोलकोता दक्षिण का दायित्व संभाल रहे हैं। पूर्व गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा कोलकोता उत्तरी की कमान संभाल रहे हैं।

बंगाल के 44 जिलों में पांच का प्रभार यूपी के चेहरे संभाल रहे हैं, जिसमें मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, दिनेश खटीक, संजय गंगवार, केंद्रीय राज्य मंत्री रहे अजय मिश्र टेनी और कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक शामिल हैं। पाठक के पास हुगली का दायित्व है जहां सात विधानसभा सीटों पर कोई भाजपाई विधायक नहीं है।

पूर्व मंत्री स्वाति सिंह बिहाला सीट, उपेंद्र तिवारी संकरेल सीट व आनंद शुक्ला हाबरा सीट का काम देख रहे हैं। मेरठ-गाजियाबाद क्षेत्र से एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज जगतदल एवं कानपुर से एमएलसी अरुण पाठक निहैटी सीट पर कैंप कर रहे हैं।