'डार्लिंग' को जरा टाइम तो दीजिए...' संसद के लोकसभा सदन में सांसद ने पीठासीन जगदंबिका पाल से यह क्या कह डाला? VIDEO
Parliament MP Kalyan Banerjee Darling Statement Video Viral
Parliament Darling Statement: संसद में जारी बजट सत्र के दौरान जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। राहुल गांधी चीन, अमेरिका और एपस्टीन फाइल्स को लेकर लगातार लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। वहीं इस बीच सदन में 'एंटरटेनमेंट' में भी कोई कमी नहीं है। सदन में सांसद 'डार्लिंग'-'डार्लिंग' कर रहे हैं। सदन से टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
दरअसल लोकसभा में आज सदन की कार्यवाही के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने खुद को पीठासीन जगदंबिका पाल का 'डार्लिंग' बताया और बोलने को लेकर उनसे कहा कि आप 'डार्लिंग' को जरा टाइम तो दीजिए। बता दें कि लोकसभा में चर्चा के दौरान बोलने को लेकर खड़े हुए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को पीठासीन जगदंबिका पाल ने जब बोलने से रोका तो बनर्जी ने कहा, ''सर आप बाहर हमको डार्लिंग बोलकर पुकारता है, इधर टाइम नहीं देता है, ये क्या है सर...सर जरा टाइम तो दे दीजिए डार्लिंग को....''
वीडियो देखिए