पप्पू यादव का बड़ा बयान: "नीतीश के बाद उनके बेटे निशांत कुमार बनें बिहार के CM; अनुकंपा वाले मुख्यमंत्री तो दिल्ली से चलेंगे"

पप्पू यादव का बड़ा बयान: "नीतीश के बाद उनके बेटे निशांत कुमार बनें बिहार के CM; अनुकंपा वाले मुख्यमंत्री तो दिल्ली से चलेंगे"

Pappu Yadav Major Statement

Pappu Yadav's Major Statement

पटना। Pappu Yadav's Major Statement, प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ कर राज्यसभा जाने के पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार के बाद नया मुख्यमंत्री जदयू से ही होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस पद के लिए उपयुक्त नाम निशांत कुमार का है। पप्पू यादव रविवार को पटना में स्थानीय मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय है कि नीतीश कुमार को बिहार नहीं छोड़ना चाहिए। प्रदेश की जनता ने उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी दी है।

बावजूद अगर वे पद छोड़ रहे हैं तो मुख्यमंत्री जदयू से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार को एक विनम्र, संतुलित नेतृत्व की जरूरत है।

पप्पू यादव ने बताई अपनी पसंद

उन्होंने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए जो समाज में धर्म या जाति की राजनीति न करता हो। राज्य की राजनीति को ऐसी दिशा में ले जाने की जरूरत है जहां सभी समुदायों को बराबर सम्मान मिले।

इसके पहले पप्पू यादव ने भाजपा पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि जिसको कोई नहीं जानता वही सीएम होगा। अनुकंपा पर ही सीएम बनना है तो कोई मजबूत आदमी सीएम होगा नहीं। 

दिल्ली से चलेगा सीएम

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी बनेगा, वह दिल्ली से चलेगा। ये समझ लीजिए वह बिहार से वह नहीं चलेगा। मैं तो यह कहूंगा की नीतीश कुमार को जेडीयू से सीएम बनवाना चाहिए।