दिल्ली में नितिन नवीन से फिर मिले पंकज चौधरी, जल्द हो सकती है यूपी टीम की घोषणा

दिल्ली में नितिन नवीन से फिर मिले पंकज चौधरी, जल्द हो सकती है यूपी टीम की घोषणा

Pankaj Chaudhary meets Nitin Naveen

Pankaj Chaudhary meets Nitin Naveen

Pankaj Chaudhary meets Nitin Naveen: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान जल्द होने की संभावना है। इसके साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षों व मोर्चों का ऐलान भी संभव है। इसे लेकर दिल्ली में बुधवार को भाजपा की मैराथन बैठक हुई। पहले राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ हुई इस बैठक में प्रदेश टीम के लगभग फाइनल होने की खबर है। पदाधिकारी बनने की दौड़ में शामिल तमाम दावेदार भी अपने पैरोकारों संग दिल्ली में डेरा डाले रहे।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा इन दिनों सरकार और संगठन दोनों मोर्चों पर कीट-कांटे दुरुस्त करने में जुटी है। योगी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब टीम पंकज चौधरी की बारी है। इसे लेकर बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में दो चरणों में बैठक हुई। पहले दोपहर में कार्यालय के तृतीय तल पर स्थित राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े संग प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की बैठक हुई। फिर शाम को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यालय में मंथन का सिलसिला चला। इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी मौजूद रहे।

हरी झंडी मिलते ही होगा ऐलान

रात्रि करीब साढ़े आठ बजे तक चली इस बैठक में प्रदेश टीम के साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षों व मोर्चों को लेकर मंथन हुआ। सूत्रों की मानें तो कई प्रदेश महामंत्रियों और उपाध्यक्षों को बदलने की तैयारी है। वहीं कुछ लोगों को प्रमोट किया जाएगा। जबकि कई नये चेहरे प्रदेश टीम का हिस्सा बनेंगे। जहां तक क्षेत्रीय अध्यक्षों की बात है तो इसमें काशी क्षेत्र को अभयदान मिल सकता है। वहीं युवा मोर्चा की कमान किसी ब्राह्मण चेहरे को दी जा सकती है। इस दौड़ में विद्यार्थी परिषद से जुड़ा एक चेहरा आगे बताया जा रहा है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के नाते प्रदेश टीम की सूची शीर्ष नेतृत्व तक जाएगी। काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष का फैसला भी ऊपर से ही होगा। वहां से हरी झंडी मिलते ही टीम का ऐलान हो जाएगा।