Panipat 4 Boys Drowned in Yamuna River| हरियाणा के पानीपत में बड़ा हादसा; यमुना नदी में नहाने उतरे 4 लड़के डूबे

हरियाणा के पानीपत में बड़ा हादसा; यमुना नदी में नहाने उतरे 4 लड़के डूबे, तलाश में एक की लाश मिली, रेस्क्यू टीम औरों को ढूंढ रही

 Panipat 4 Boys Drowned in Yamuna River Haryana News Latest Updates

Panipat 4 Boys Drowned in Yamuna River Haryana News Latest Updates

Panipat 4 Boys Drowned in Yamuna River: हरियाणा के पानीपत में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां सनौली इलाके में वीरवार सुबह यमुना नदी में नहाने आए चार नाबालिग लड़के पानी के तेज बहाव में डूब गए। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

यमुना के आसपास मौजूद लोगों ने जब लड़कों को डूबते हुए देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर यमुना के आसपास और ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मौके पर गोताखोरों की टीम को बुलाया गया और पानी में लापता लड़कों की तलाश शुरू की गई।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़के को यमुना नदी से बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन उसकी मौत हो गई है। वहीं तीन  अन्य की तेजी से तलाश जारी है। रेस्क्यू टीम उन्हें खोज रही है। हालांकि, अभी किसी की भी पहचान को लेकर जानकारी नहीं मिली है। ये लड़के कहां से आए थे और उनके साथ अचानक यह हादसा कैसे हो गया। इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है।