Panipat Minor Girl rape: हरियाणा में 11 साल की लड़की से रेप; 17 साल के लड़के ने नोचा जिस्म, बहाने से ले गया, बंधक बनाकर रखा

हरियाणा में 11 साल की लड़की से रेप; 17 साल के लड़के ने नोचा जिस्म, बहाने से ले गया, बंधक बनाकर रखा, पड़ोस का ही रहने वाला

Panipat 11 years Minor girl raped by 17 Years boy Haryana crime

Panipat 11 years Minor girl raped by 17 Years boy Haryana crime

Panipat Minor Girl rape: बच्चियों का रेप हो और बच्चे ही जब रेप करने लग जाएं तो समझा जा सकता है की हम किस घिनौनी मानसिकता का शिकार हो चुके हैं। हरियाणा के पानीपत से जो घटना सामने आई है। वह वाकई दिमाग सन्न कर देने वाली है। यहां मॉडल टाउन इलाके में एक 11 साल की लड़की का जबरन रेप किया गया। और हैरानी की बात ये है कि रेप का आरोपी एक 17 साल का नाबालिग लड़का है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश की जा रही है।

पहले MBA छात्रा की हत्या, फिर लाश के साथ रेप; साथी छात्र ने ही हैवानियत की हद की पार, इंटरनेट पर तंत्र क्रिया जान रहा था

2 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पीड़िता के पड़ोस का ही रहने वाला है और वह बहाने से उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ रेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया। साथ ही शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता को करीब 2 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इसके बाद हिम्मत जुटाकर जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने आगामी कार्रवाई की।

दरिंदगी! हरियाणा में चलती गाड़ी में युवती का गैंगरेप; आरोपी युवकों ने जबरदस्ती करते हुए मारपीट की, लिफ्ट देने के बहाने घिनौनी वारदात

बच्ची की काउंसलिंग की जा रही

घटना के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है और उसके बयान दर्ज किए गए हैं। बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है। इस घटना के बाद से वह काफी डरी-सहमी है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़के को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस पूरी घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है, साथ ही इलाके में लोगों के बीच अलग ही हैरानी की माहौल देखा जा रहा है और अपने बच्चों को लेकर सुरक्षा की चिंता पैदा हो गई है।

भगवान के सामने 5 साल की बच्ची का रेप; मंदिर के अंदर अस्मत लूटता रहा हवसी दरिंदा, CCTV वीडियो सामने आया, बेहद शर्मनाक