पंचकूला विकास मंच ने किया नगर निगम चुनाव लड़ने का ऐलान; प्रमुख बोले घोटालों के पेंच खोलेगा विकास मंच; बनाई रणनीति
Panchkula Vikas Manch Announces Candidacy
अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। Panchkula Vikas Manch Announces Candidacy: नगर निगम में पिछले कई सालों से घोटालों के आरोप लगाकर सरकारों से कार्रवाई की मांग करते आ रहे पंचकूला विकास मंच ने निगम चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को मंच के पदाधिकारियों की हुई एक बैठक में चुनाव लड़ने की रणनीति बनी और चुनाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। विकास मंच के प्रमुख राकेश गोयल ने बताया कि बैठक में सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण मुद्दा विकास मंच पंचकूला की सालों से चल रही भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ उठाने की मुहिम को अब नगर निगम के अंदर तक ले जाने पर चर्चा रही। यह विचार किया गया कि नगर निगम के चुनाव में विकास मंच पंचकूला के द्वारा भी चुनाव में हिस्सा लिया जाए। इसका मुख्य उद्देश्य अंदर रहते हुए हर गलत काम पर आवाज उठाना और रोकने के लिए पूरी कोशिशें करना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पंचकूला की जनता लगातार देखती आ रही है कि पंचकूला के हर एक काम में गड़बड़ियां और घोटाले तो होते ही रहे, साथ ही फर्जीवाड़ा और पैसों के गबन के मामले सामने आए। इसमें अधिकारियों, चुने हुए जनप्रतिनिधियों और नेताओं और जो भी चुनाव लड़ेगे उनकी भी भूमिका जिसके बारे में कुछ भी पता चलता रहा और सुनने में आता रहा और जिस पर उनकी भूमिका भी शक में रही सब जनता के सामने रखीं जायेंगीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सोचना और समझना जनता को ही है।
विकासमंच खुलवाएगा फाइलें
राजेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले 10 सालों में जो भी गड़बड़ियां,घोटाले,फर्जीवाड़े और फिजूल खर्च किए उनकी सभी की फाइल्स खुलवाई जाएगी। विकास मंच पंचकूला अबकी बार चाहता ही कि यह चुनाव में जनता अपने लिए वोट डाले।यह विश्वास के उम्मीदवार को वोट करे जो सिर्फ जनता की जरूरतों के काम ,सही तरीकों से सही समय पर बिना गड़बड़ियों,घोटाले और फर्जीवाड़ों के करवाने में सक्षम हों।
कमीशन का खेल होगा बंद
विकास मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर निगम में कमीशन वाले खेल को लगातार उजागर कर इसको रोकने के प्रयास किया जाएगा। विकास मंच पंचकूला नगर निगम में अंदर लोगों द्वारा भेजे जाने के बाद पहली ही हाउस मीटिंग में पंचकूला के हर एक नागरिक को नगर निगम के हर एक काम भागीदार बनवाने के लिए तुरंत ही वार्ड कमेटियों को बनाने के लिए प्रस्ताव रख कर पास कराएंगे।
2015 से विकास मंच के प्रयास जारी
मंच के प्रधान राकेश अग्रवाल ने कहा कि 2015 से लगातार जो हमारे द्वारा जो प्रयास किए जा रहे हैं वो अब पूरे होते आएंगे, जब पंचकूला की जनता चाहेगी और विकास मंच पंचकूला को अंदर भेजेगी। कमीशन घटिया क्वालिटी के काम और फिजूल खर्च पर पूर्णतया रोक लग पाएगी। विकास मंच पंचकूला का यह सबसे मुख्य और पहला उद्देश्य रहेगा कि जनता के हर नागरिक की आवाज नगर निगम के हर काम में उठे और वह पूरी होनी चाहिए।