Panchkula Man Dead Body Found in House: पंचकूला में खून से सनी लाश मिली; घर में बेड पर अर्धनग्न पड़ा था शख्स

पंचकूला में खून से सनी लाश मिली; घर में बेड पर अर्धनग्न पड़ा था शख्स, गोली लगी है, पास ही पड़ी थी पिस्टल

 Panchkula Man Dead Body Found in House

Panchkula Man Dead Body Found in House

Panchkula Man Dead Body Found in House: चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकूला में एक शख्स की खून से सनी लाश मिली है। शख्स के गोली लगी है। उसे घर में बेड पर मृत पाया गया। जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर 11 में यह पूरी घटना हुई है। मृतक शख्स का नाम आनंद सिंह बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश कब्जे में ले ली है और आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की अब तक जांच में यह माना गया है कि, शख्स आनंद सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सेक्टर 5 थाना पुलिस घटना में जांच में जुटी है। मृतक आनंद सिंह पंचकूला के सेक्टर 11 में सरकारी मकान में रह रहा था। यह भी जानकारी सामने आ रही है।

रिपोर्ट- उमंग

यह भी पढ़ें- इससे भयानक कुछ नहीं! वो शैतान बना तो पब्लिक 'मुर्दा' बन गई... दिल्ली में 16 साल की लड़की पर चाकू के 20 से ज्यादा वार, फिर आखिरी सांस तक पत्थरों से कुचला