पंचकूला चुनाव में फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा; आरोप- एक व्यक्ति दो-दो वोट डाल रहा, शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही
Panchkula Fake Voting Congress vs BJP Breaking News
Panchkula Nagar Nigam Chunav: पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर आज रविवार सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। कुल 20 वार्डों में बनाए गए 204 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच सेक्टर-15 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में बनाए गए एक बूथ पर फर्जी वोटिंग किए जाने का आरोप लगा है। जिसे लेकर मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
दरअसल यहां कांग्रेस द्वारा बूथ पर फर्जी वोट डाले जाने के आरोप लगाया गया। आरोप लगाते कांग्रेस समर्थकों ने मतदान केंद्र के बाहर विरोध जताया। जिस देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस और चुनाव ड्यूटी अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। आरोप है कि यहां एक व्यक्ति यहां दो-दो वोट डाल रहा है। जिसकी शिकायत करने में सुनवाई नहीं की जा रही।
हालांकि ऐसी सूचना मिलने के बाद तुरंत चुनाव अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है। चुनाव अधिकारियों ने मामले की जांच करने और नियमों के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बूथ पर पुलिस बल बढ़ाया गया है ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी रह सके।
दोपहर 4.30 बजे तक कुल 44.8% मतदान
हरियाणा स्टेट इलेक्शन कमीशन के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, पंचकूला के कुल 2,07,444 वोटरों में से दोपहर 3.30 बजे तक 92,881 वोटरों ने वोटिंग की है। इस तरह से कुल 44.8% मतदान दर्ज हुआ है। वोटिंग के मामले में पंचकूला के शहरी सेक्टर इलाके फिसड्डी साबित हुए हैं। जबकि ग्रामीण और कालोनियों से बम्पर वोटिंग दर्ज की गई गई है। बता दें कि वोटिंग के बीच सभी पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर पुलिस का अतिरिक्त सुरक्षा पहरा है।
पंचकूला DCP खुद ले रहीं जायजा
खुद पंचकूला DCP सृष्टि गुप्ता मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मैदान में उतरी हुई हैं। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं वोटिंग में खलल डालने और हिंसा उकसाने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस फोर्स अलर्ट मोड में है और पैनी नजर रखी जा रही है।
बीजेपी के श्यामलाल बंसल और सुधा भारद्वाज में सीधा मुक़ाबला
गौरतलब है कि इस बार बीजेपी ने श्यामलाल बंसल को पंचकूला से मेयर उम्मीदवार घोषित किया है। इसी के साथ कांग्रेस ने सुधा भारद्वाज को मेयर उम्मीदवार बनाया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने राजेश कुमार और इनेलो ने मनोज अग्रवाल को मेयर उम्मीदवार बनाया है। लेकिन इस बार पंचकूला मेयर सीट पर बीजेपी की कांग्रेस के साथ कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कुछ वार्ड सीटें भी ऐसी हैं जहां पर मामला फँसता हुआ दिख रहा है और मुक़ाबला दिलचस्प हो गया है।
पंचकूला मेयर पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में
पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 के तहत नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) और नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेयर पद के लिए 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें बीजेपी उम्मीदवार श्यामलाल बंसल और काँग्रेस उम्मीदवार सुधा भारद्वाज के अलावा इनेलो के मनोज अग्रवाल, आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार और आजाद उम्मीदवार के तौर पर करनैल सिंह बांगड और चौधरी चंदन सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पार्षद पद के लिए 87 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं। इन सबकी किस्मत आज EVM में कैद हो रही है।
13 मई को हो जाएगा फैसला
पंचकूला मेयर का ताज किसके सिर सजेगा? कौन वार्डों में बाजी मारेगा? 13 मई को इसका फैसला हो जाएगा। दरअसल 13 मई को वोटों की गिनती होगी और रिजल्ट जारी किया जाएगा। यानि 13 मई को उम्मीदवारों की हार-जीत तय हो जाएगी और यह पता चल जाएगा की किसकी क़िस्मत चमकी है और किसके हाथ मायूसी लगी है। फिलहाल हरियाणा की सत्ताधारी बीजेपी दावा कर रही है की पंचकूला में फिर से कमल ही खिलेगा। बता दें अभी पंचकूला नगर निगम पर बीजेपी की ही कब्जा था।