T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज ने लिया ड्रग, अब हुआ खुलासा, PCB ने बैठाई जांच

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज ने लिया ड्रग, अब हुआ खुलासा, PCB ने बैठाई जांच

Mohammad Nawaz Drug Test

Mohammad Nawaz Drug Test

Mohammad Nawaz Drug Test: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कथित तौर पर ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज के खिलाफ जांच शुरू कर दी है, क्योंकि उनका नशीली पदार्थों के इस्तेमाल के लिए लिया गया टेस्ट पॉजिटिव आया है.

यह पॉजिटिव नतीजा इस साल की शुरुआत में हुए T20 वर्ल्ड कप के दौरान किए गए टेस्ट से आया है. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने PCB को जानकारी दी है. जिसके बाद PCB ने जांच शुरू कर दी है. टेस्ट से यह साबित हो गया कि मुहम्मद नवाज ने नशीले पदार्थों (ड्रग्स) का सेवन किया था. अब PCB मोहम्मद नवाज के खिलाफ चल रही जांच के बारे में ICC को जानकारी देगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नवाज का प्रदर्शन

मोहम्मद नवाज T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थे. उन्होंने वर्ल्ड कप में टीम के लिए सात मैच खेले, लेकिन गेंद या बल्ले, किसी से भी प्रभावित करने में नाकाम रहे. उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए और केवल सात विकेट लिए, जिसके बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट के सुपर आठ चरण से बाहर हो गया.

मोहम्मद नवाज का T20I में प्रदर्शन

T20 इंटरनेशनल में मोहम्मद नवाज का रिकॉर्ड काफी अच्छा है. वह T20I में पाकिस्तान के लिए चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इस स्पिनर ने टीम के लिए 98 मैचों में 101 विकेट लिए हैं. उन्होंने इस सबसे छोटे फॉर्मेट में दो बार पांच-विकेट हॉल भी लिए हैं. उन्होंने T20I में 911 रन बनाए हैं. यह 32 वर्षीय खिलाड़ी फिलहाल चल रहे पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) सीजन में मुल्तान सुल्तान्स के लिए खेल रहा है.

T20 ब्लास्ट में भाग लेना मुश्किल

इस जांच की वजह से नवाज का अब इंग्लैंड में 26 मई से 18 जुलाई तक होने वाले T20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में भाग लेना मुश्किल हो गया है. क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार, सरे टीम ने अब नवाज से अपना अनुबंध रद्द कर दिया है.