Pakistan Quetta Blast News: पाकिस्तान के क्वेटा में भीषण ब्लास्ट, 26 की मौत; रेलवे ट्रैक पर हुआ हमला

पाकिस्तान के क्वेटा में भीषण ब्लास्ट, 26 की मौत; रेलवे ट्रैक पर हुआ हमला, ट्रेन के उड़े परखच्चे, कई गाड़ियों और इमारतों को भी नुकसान

Pakistan Quetta Railway Track Blast 26 Deaths And Injured Several

Pakistan Quetta Railway Track Blast 26 Deaths And Injured Several

Pakistan Quetta Blast News: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण ब्लास्ट हुआ है। यहां रेलवे ट्रैक और ट्रेन को निशाना बनाया गया। इस ब्लास्ट में करीब 26 लोगों की मौत होने की जानकारी दी जा रही है। जबकि 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। धमाके वाली जगह पर मौजूद एक स्थानीय निवासी ने बताया कि बहुत तेज धमाका हुआ और इसके बाद जब उसने देखा तो ट्रेन पर भारी हमला हुआ था, जिससे बहुत सारे लोग हताहत हुए और ट्रेन के पास लाशें बिखरी हुईं थीं। साथ ही कई लोग घायल थे।

Pakistan Quetta Railway Track Blast

आत्मघाती हमला बताया जा रहा

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह ब्लास्ट एक बड़ा आत्मघाती हमला बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि हमलावर ने रेलवे ट्रैक के पास खुद को बम से उड़ा लिया। जिस वक्त ब्लास्ट हुआ, उस वक्त एक ट्रेन उसी ट्रैक पर थी। ब्लास्ट होने से ट्रेन के परखच्चे उड़ गए और उसके कई डिब्बे क्षतिग्रस्त होकर पलट गए। ब्लास्ट इतना ज्यादा भीषण था कि रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद कई गाड़ियों और इमारतों को भी भारी नुकसान हुआ। वहां खड़ी गाड़ियां ब्लास्ट की जद में आकर जलकर खाक हो गईं। मौके पर राहत-बचाव का कार्य जारी है।

Pakistan Quetta Railway Track Blast 26 Deaths And Injured Several

ब्लास्ट से मचा हाहाकार

फिलहाल से पाकिस्तान के क्वेटा में हुए भीषण ब्लास्ट से हाहाकार मच गया है। जगह-जगह लाशें बिखरी पड़ी हैं। चीख-पुकार मची हुई है। तमाम ऐंबुलेंस मौके पर रफ्तार भरते हुए खून से लथपथ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की जद्दोजहद कर रहीं हैं। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है और घटना की कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान पीएम ने कहा, "ब्लास्ट में कई बेगुनाह लोगों की दुखद मौत हुई और कई दूसरे घायल हो गए, घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Pakistan Quetta Railway Track Blast

Pakistan Quetta Railway Track Blast

Pakistan Quetta Railway Track Blast

धमाकों का शहर बना क्वेटा

पाकिस्तान में आएदिन बम धमाके हो रहे हैं और इन धमाकों में कई निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। अभी हाल ही में उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भरे बाजार में एक बड़ा बम धमाका (आत्मघाती हमला) हुआ था। ब्लास्ट होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि इस आतंकी हमले में दर्जनों लोग घायल हुए थे। वहीं बात अगर क्वेटा की करें तो क्वेटा धमाकों का शहर बन चुका है। यहां लगातार ब्लास्ट किए जा रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। एक बार क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए विस्फोट में कम से कम 25 लोग मारे गए थे। इसके अलावा यहां बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बलूच विद्रोहियों) ने ब्लास्ट कर कई पाकिस्तानी सैनिकों की भी जान ली है।

Pakistan Quetta Railway Track Blast

 

पाकिस्तान के भरे बाजार में बम ब्लास्ट; कई लोग मारे गए, पूरा इलाका थर्राया, भगदड़ मची, चीख-पुकार के बीच जान बचाते दिखे लोग