संभल विवाद: सीओ के बयान पर ओवैसी और विधायक इकबाल महमूद का पलटवार; एसपी ने मांगा जवाब

संभल विवाद: सीओ के बयान पर ओवैसी और विधायक इकबाल महमूद का पलटवार; एसपी ने मांगा जवाब

Iran-Israel-War-1773316888709_v-1773574850276-1773574875173_v

Owaisi and MLA Iqbal Mahmood Hit Back at CO's Statement

संभल। Owaisi and MLA Iqbal Mahmood Hit Back at CO's Statement, ईरान युद्ध को लेकर संभल में सीओ कुलदीप कुमार के इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित बयान पर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। अब आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और संभल के सदर विधायक इकबाल महमूद की प्रतिक्रिया सामने आई है।

पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने भी इस बाबत सीओ से जवाब तलब किया है। सीओ का तर्क है कि यह बयान किसी गलत मकसद से नहीं दिया गया। न ही किसी धर्म के खिलाफ है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कहा गया था।

जारी वीडियो में असदुद्दीन ओवैसी बोल रहे हैं, सुनो डीएसपी तुम इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू के जुबान की बात कर रहे हो। कल जब इजरायल की याद में जुलूस निकाला जाएगा तो जय का नारा लगाओगे न। उन्होंने एक्ट-9 का जिक्र किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह हमले से दो दिन पहले इजरायल क्यों गए? संभल से सदर विधायक ने कहा कि सीओ का बयान बांग्लादेश हिंसा के दौरान भी आना चाहिए था। जब बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ ज्यादती हो रही थी तो हम और हमारे हिंदू भाई मिलकर आवाज उठा रहे थे।

उस समय सीओ हिंदुओं से भी कहते कि बांग्लादेश जाकर उनकी मदद करिए। विधायक ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने कौम की फिक्र रहती है। देश के हिंदू बांग्लादेश के हिंदुओं की चिंता कर रहे थे, जबकि हम पूरी दुनिया के मुसलमानों की फिक्र कर रहे हैं। क्या उनके साथ ज्यादती और जुल्म नहीं हो रहा है। वहां 5-6 साल के बच्चों को बम गिराकर मार दिया गया?

उन्होंने जोर दिया कि इंसानियत के आधार पर पक्ष लेना चाहिए न कि जज्बात में आकर। उत्तर प्रदेश का माहौल बहुत खराब है। प्रदेश में मुसलमानों के साथ जितनी ज्यादती की जानी चाहिए, वह की जा रही है। उन्होंने मस्जिद में नमाज अदा कर अल्लाह से दुआ करते हुए कहा कि अब अल्लाह ही इंसाफ करेगा।