'पुराने नियम तोड़ रहे चंडीगढ़ के व्यापार की कमर' : CBC ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, मिली कार्रवाई की गारंटी
'Outdated Rules Breaking the Back of Chandigarh's Trade'
लीज़होल्ड से फ्रीहोल्ड, OTS स्कीम और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस की मांग | मुख्य सचिव बोले- 'व्यापार-अनुकूल माहौल हमारी प्राथमिकता'
चंडीगढ़: "कड़े नियमों के कारण कारोबार मोहाली-पंचकूला शिफ्ट हो रहा है" - इस कड़े संदेश के साथ चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल (CBC) ने मंगलवार को मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद (IAS) से मुलाकात की। CBC ने शहर के कारोबारी माहौल को बचाने के लिए 5-सूत्रीय सुधार एजेंडा वाला विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल: अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में चेयरमैन जगदीश अरोड़ा, मुख्य संरक्षक नीरज बजाज, महासचिव संजय पाहवा व निवर्तमान अध्यक्ष चंदर वर्मा शामिल रहे।
????CBC का 5-सूत्रीय 'बचाओ व्यापार' एजेंडा
| *1. ढांचागत आजादी* | सेक्टर 7-30 के बाजारों में मेज़ानाइन फ्लोर, छोटे बदलाव व BOX-टाइप समायोजन को वैध करो |
| *2. संपत्ति सुधार* | हिस्सा-वार हस्तांतरण + टाइम बाउंड लीज़होल्ड से फ्रीहोल्ड कन्वर्जन पॉलिसी |
| *3. इंडस्ट्री को बूस्ट* | MSME का दायरा बढ़ाओ, FAR बढ़ाओ, इंडस्ट्रियल फेज-3 डेवलप करो |
| *4. जुर्माना-टैक्स राहत* | दुरुपयोग के भारी जुर्माने घटाओ, OTS स्कीम लाओ, GST सरल करो |
| *5. इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस* | सिंगल-विंडो क्लीयरेंस + समर्पित 'व्यापार सुविधा बोर्ड' बनाओ |
CBC का अल्टीमेटम: “SCF, SCO पर पाबंदियां और पुराने बिल्डिंग नियम चंडीगढ़ को पीछे धकेल रहे हैं। अगर समय पर सुधार नहीं हुए तो आर्थिक राजधानी का तमगा छिन जाएगा।”मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने CBC को भरोसा देते हुए कहा:
“प्रशासन व्यापार-अनुकूल माहौल के लिए प्रतिबद्ध है। समुदाय की चिंताएं महत्वपूर्ण हैं। हम हर बिंदु की सावधानी से जांच कर व्यावहारिक और समयबद्ध समाधान देंगे। प्रमुख मुद्दे प्राथमिकता पर हल होंगे।”
CBC ने मुख्य सचिव के विजन पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में दशकों से लंबित मांगें अब पूरी होने की उम्मीद है।